राहतगढ़: कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, राहतगढ़ में गीता पाठ का आयोजन
नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहतगढ़ में शासन निर्देशानुसार गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी एसके प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिश कार्लो एवं ए पी ओ विजय तिवारी थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था का स्टाफ मौजूद रहा।