बहराइच: सलारगंज में धूप सामग्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र के सलारगंज इलाके में रविवार को धूप सामग्री और लोबान के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ओपन प्लाट में डंप भारी मात्रा में धूप की सामग्री देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।