मालथोन: नेशनल हाइवे मालथौन के सुखालीपुरा के पर भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत ,पुत्र घायल
Malthon, Sagar | Jun 11, 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात 9 बजे करीब थाना क्षेत्र के सुखालीपुरा के पास सागर तरफ से आ रहा कंटेनर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार सोनू पिता धुन्दू आदिवासी 25 साल सुखालीपुरा निवासी की मौत हो गईं। जबकि सवार पुत्र बाबू आदिवासी चार साल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचा किया गया।