मंदसौर: 6 घंटे में नाबालिग बालिका को राजस्थान से सकुशल RJ के रावतभाटा से बरामद,Yd नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मंदसौर की वायडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 6 घंटे में राजस्थान के रावतभाटा से सकुशल बरामद कर लिया। रोशन कॉलोनी निवासी बालिका के घर से लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया,