मथुरा: कृष्ण नगर चौकी क्षेत्र से नशीले पाउडर की बिक्री के आरोप में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1160 ग्राम नशीला पाउडर व ₹2.2 लाख बरामद
मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस को गुरुवार को एक सफलता मिली है। कृष्ण नगर चौकी क्षेत्र में होटल मिडास इन से दिल्ली जाने वाले सर्विस रोड से चेकिंग के दौरान नशीला पाउडर बेचने के आरोप में 2 शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी बरसाना के ग्राम नगला इमाम खान निवासी दिलावर खान, राजस्थान के दिलावटी निवासी साजिद उर्फ शाहिद बताए। इनसे 1160 ग्राम नशीला पाउडर व नकदी बरामद हुई।