चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रनिंग रूम में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए पुणे से एक हजार किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस भंडारण टैंक मंगाया गया है। टैंक को ट्रक के माध्यम से लाकर रनिंग रूम परिसर में उतारा गया, हालांकि क्षमता से कम हाइड्रा मिलने के कारण इसे निर्धारित स्थान पर स्थापित नहीं किया जा सका।