मंदसौर: थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठौर ने रोकडिया बालाजी की 60 किमी साइकिल यात्रा की, लोगों को दिया फिटनेस संदेश
मंदसौर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर और शहर के आशुतोष ने मंदसौर से राजस्थान स्थित रोकड़िया बालाजी मंदिर तक 60 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 3 घंटे 18 मिनट में पूरी की, थाना प्रभारी राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से नियमित साइकिल चलाने की अपील की,उन्होंने कहा कि साइकलिंग से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है,