जोकीहाट: जोकीहाट में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई
Jokihat, Araria | Jun 22, 2026 मुहर्रम पर्व को लेकर जोकीहाट प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सिमरिया पंचायत के काशीबाड़ी पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहां अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प लिया।"