धौलपुर: जलभराव समस्या से त्रस्त लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
नगर परिषद धौलपुर की खोसला विहार कॉलोनी और हुंडावाल नगर के निवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नाला दो या जेल दो जैसे नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। स्थानीय