मंदसौर: पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से निकले 22.31 लाख रुपए, सोना-चांदी और विदेशी मुद्राएं भी मिलीं
मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोली गई। मंदिर प्रबंधक के अनुसार दो दिन चली गणना में 22 लाख 31 हजार रुपए प्राप्त हुए। इसके अलावा करीब 250 ग्राम चांदी एवं 20 ग्राम सोने के छोटे आइटम भी निकले,दान पेटी में विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं। पूरी गणना मंदिर कर्मचारियों और बैंक कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई,