उमरिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 24 नागरिकों की मृत्यु और मनरेगा अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर गांधी चौक पर एक दिवसीय उपवास व विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।कांग्रेस ने घटना को प्रशासनिक लापरवाही का लगाया आरोप