खुसरूपुर: हेमजापुर गांव के समीप फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से हुआ घायल।
हेमजापुर गांव के पास फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। खुसरूपुर थाना की पुलिस और परिजन द्वारा तीनों घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। घायल टीलहार गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र बबलू कुमार,राजेश सिंह के पुत्र सौरव कुमार व फतुहा के जयराम राय के पुत्र संजय यादव है।