बिहार: बिहार थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार आरोपी को कटरापर से गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Dec 26, 2024 बिहार थाना पुलिस ने शराब केस में फरार एक आरोपी को कटरापर से गिरफ्तार किया है। बिहार थाना के पुलिस कर्मी ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया की शराब केस में फरार आरोपी स्व घनेश्वर यादव के पुत्र संतोष कुमार को कटरा पर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय भेजा गया है।