मथुरा: वृन्दावन में पटाखा व्यापारी के गल्ले से अज्ञात चोरों ने उड़ाई लाखों की नगदी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
वृन्दावन:हजारीमल सोमानी ग्राउंड से अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा में तैनात पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पटाखा व्यापारी विष्णु निवासी अहिल्यांगज ग्राम धौरेरा के बिक्री के लाखों रूपये के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया।