मथुरा: गोविंद नगर थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने के विवाद में बवाल, दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
मंगलवार की रात थाना गोविंद नगर क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद जमकर बवाल हो गया मामूली विवाद देखते-देखते पथराव और मारपीट में बदल गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई पुलिस ने मौके से पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है