दुधि: महुअरिया गांव में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर किया गया
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बीएसएनएल टॉवर के समीप मोड़ पर हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्देवा दुद्धी निवासी 17 वर्षीय शिवम कुमार अपने मित्रों के साथ दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर लीलासी गांव गए थे।