एटा के अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना निधौली कलां का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान,थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन,मालखाना, शस्त्रागार,हवालात,महिला सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष,कंप्यूटर कक्ष और आगंतुक रजिस्टर की जांच की।थाना निधौली कलां क्षेत्रांतर्गत यूपी 112 पीआरवी को भी चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को तत्परता और सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए।