रायबरेली: आम की बाग में बारूद दगने से किशोरी सहित तीन लोग घायल, गंभीर रूप से झुलसे सभी का रायबरेली में चल रहा इलाज
Raebareli, Raebareli | May 27, 2026
27 मई बुधवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल मे तीन घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। एक 12 वर्षीय किशोरी की हालत अत्यधिक गंभीर बताई गई है। जानकारी प्राप्त हुई कि उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आम की बाग मे परिवार रखवाली कर रहा था। बंदरों को भगाने के चक्कर से बारूद का इस्तेमाल करने पर तीन लोग झुलस गए। जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।