फैज़ाबाद: कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत,जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दी जमानत
पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और सड़क पर शव रखकर जाम करने के एक मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश किया है। यह आदेश जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव की अदालत से हुआ। इस मामले में जिला अध्यक्ष ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। घटना बीकापुर कोतवाली के गुंधौर गांव की है।