फैज़ाबाद: भारत सरकार के बजट में अयोध्या माइक्रोस्कोप से भी देखने से नजर नहीं आ रही है: पूर्व मंत्री पवन पांडे
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने बजट पर कहा महंगाई बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है । उत्तर प्रदेश और अयोध्या को इस बजट से ना उम्मीद ही हाथ लगी । पवन पांडेय ने कहा की भाजपा की सरकार में नौजवान किसान मजदूर दलित सभी वर्ग परेशान है । किसी भी वर्ग के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है । नौजवान हमेशा पक्की नौकरी चाहता है ।