राजगढ़: कालीपीठ क्षेत्र के धनवासखुर्द गाँव में कुएँ में डूबने से 12 वर्षीय बालिका की हुई मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि दोपहर 2 बजे क़रीब कालीपीठ थाना क्षेत्र के धनवासखुर्द गाँव में कुएँ में डूबने से ताराबाई तंवर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जाँच में लिया है वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।