राजनगर: राजनगर के दिव्यांग शाहिद खान ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल इंडिया टीम में चयन होने पर श्रीलंका के लिए होंगे रवाना
बताया जा रहा है कि शाहिद खान मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका रवाना होंगे, जहां भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले शाहिद खान की इस उपलब्धि से पूरे राजनगर तहसील और छतरपुर जिले में खुशी की लहर है।