दुधि: दुद्धी में आंधी-बारिश से एनएच-39 पर पेड़ गिरा, बिजली हुई गुल
सोनभद्र के दुद्धी शनिवार सायं करीब साढ़े छह बजे दुद्धी में तेज आंधी के साथ लगभग आधा घंटे चली मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बस स्टैंड टाउन क्लब मैदान के निकट एनएच-39 पर ब्लॉक के समीप एक बड़ा पेड़ 11 हजार वोल्टेज की तारों पर गिरते हुए सड़क पर गिर पड़ा। इससे एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तारें टूट गईं।