तालबेहट: माताटीला तिराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, दूसरा चालक मौके से फरार
तालबेहट कस्बे के माता टीला तिराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बताया गया दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।