बरियारपुर: बिजली की करंट लगने से चाचा भतीजे की मौत ,परिजनों में मचा कोहराम
बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को रतनपुर गांव में उसे वक्त मातम छा गया जब चाचा और भतीजा बिजली के करंट के चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।