गाण्डेय: कोरियोरीडीह मोड़ के पास युवक से रिवॉल्वर की नोक पर ₹1.20 लाख और मोबाइल की लूट,पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल
Gandey, Giridih | Jun 22, 2026
अपने घर से ससुराल जा रहे युवक से कोरियोरीडीह मोड़ के समीप रिवाल्वर की नोंक पर 1 लाख 20 हजार रुपए व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है। रविवार शाम 7 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान गांडेय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटना गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के पास की है।