धनाऊ पंचायत समिति की बामणोर अमीर शाह ग्राम पंचायत में सीसी सड़कों के नाम निकाले लाखों रुपए।
धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बामणोर अमीर शाह में सीसी सड़क निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताए सामने आई हैं। उपलब्ध दस्तावेज़ों के आधार पर करीब ₹10 लाख रुपए (लगभग ₹5 लाख, ₹4 लाख और ₹1 लाख) एक ही कार्य भुगतान किया गया।
स्वीकृत कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया जिनमे कुछ ये है—
इंटरलोकिंग सड़क निर्माण सीसी सड़क से आबादी भूमि, बामणोर तक – ₹9,99,000 रुपए
इंटरलोकिंग सड़क निर्माण सीएचसी के सामने आबादी भूमि – ₹9,99,000 रुपए
INTERLOKING SADAK NIRMAN MAIN GATE SE KABRISTAN TAK – ₹9,96,000 रुपए
INTERLOKING SADAK NIRMAN KHEL MEDAN GSSS BAMNOR BHANWARSHAH – ₹9,99,000 रुपए
इंटरलोकिंग सड़क निर्माण आबादी भूमि, बामणोर – ₹9,99,000 रुपए
इन कार्यों में न तो श्रमिकों से श्रम कराया गया और न ही मस्टरोल उठाए गए, जबकि राशि सीधे एक ही फर्म के खाते में स्थानांतरित कर दी गई।
पिछले कई वर्षों से लगातार लाखों रुपये का भुगतान बिना किसी स्वीकृति के कार्य किए तौर शाह नाम की फर्म को किया जा रहा है।
दस्तावेज़ों के अनुसार संबंधित कार्यों को केवल कनिष्ठ तकनीकी सहायक (JTA) के हस्ताक्षर के आधार पर पूर्ण दर्शाया गया।
जबकि जेईएन (JEN) एवं एईएन (AEN) के आवश्यक हस्ताक्षर उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही, सीसी सड़क निर्माण में आवश्यक सामग्री की मात्रा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
नियमों के अनुसार यदि ग्राम पंचायत स्वयं कार्य कराती है तो श्रमिकों के मस्टरोल चलाना आवश्यक होता है। वहीं यदि कार्य किसी फर्म से कराया जाता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत ई-प्रोक्योरमेंट (E-Proc) के माध्यम से ऑनलाइन निविदा (टेंडर) जारी कर कार्य करवाया जाना चाहिए। संबंधित भुगतान बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए सीधे फर्म के खाते में किए गए।
ग्राम पंचायत के कई कार्य मौके पर अस्तित्व में ही नहीं हैं, जबकि रिकॉर्ड में उन्हें पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया। गंभीर वित्तीय अनियमितता का संकेत देता है और उच्च अधिकारियों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए है।
कई वर्षों से जनता के पैसे लूटने वाले लुटेरों को हमारे द्वारा नंगा किया जाएगा। इस तौर शाह फार्म द्वारा किए गए घोटाले और आपके स आयेंगे!
देखते रहिए - Voice of Barmer 2
Barmer, Barmer | Jul 26, 2026