भिंड नगर: शास्त्री चौराह पर फिर लगा भीषण जाम,वाहनों की लगी लंबी कतारें,आम नागरिक बोले,ट्रैफिक सिग्नल लगाकर दिलाएं स्थायी समाधान
भिंड। शहर के व्यस्ततम शास्त्री चौराहा पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों सहित वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम इतना अधिक था कि दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन काफी समय तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।