गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरीपुर में ट्रक के नीचे सोए खलासी की दबाकर हुई मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चिरुथा थाना क्षेत्र के मोहरीपुर में ट्रक के नीचे सोए खलासी की दबकर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खलासी लखनऊ के गोसाईगंज का रहने वाला था। मोहरीपुर बाजार स्थित शंकर चौराहे के पास आरपी ट्रेडिंग कंपनी के लिए लखनऊ से ट्रक से मैगी लाया था माल उतारने में समय लगने पर खलासी आर एन यादव ट्रक के नीचे सो गया।