ज़िले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त व संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शनिवार शाम 4:00 बजे किया है। एसएसपी के आदेश पर एक महिला उपनिरीक्षक सहित कुल 16 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए हैं।