पातेपुर: पातेपुर के पिंडौता बुजुर्ग गांव में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार, मृतका के पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पातेपुर के पिंडौता बुजुर्ग गांव में महिला की पीट पीट कर हत्या मामले में मृतका के पति ने 5 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में तीसीऔता थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात 8 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक मुस्कान देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने सुरेंद्र पासवान तथा मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।