डीडवाना: लाडनूं रोड़ पर विद्युत डीपी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की सहायता से पाया गया आग पर काबू
Didwana, Nagaur | Jan 12, 2026 शहर के लाडनूं रोड़ मार्ग पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब विद्युत विभाग की एक डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग एवं दमकल को सूचना दी। विद्युत विभाग ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। दमकल की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।