लोहरदगा: लोहरदगा में क्रिकेट महाकुंभ: 20 अप्रैल से BS कॉलेज स्टेडियम में प्रीमियर लीग T20 का रोमांच
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लोहरदगा प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे एसोसिएशन की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई, जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।