शाहपुरा: बहोरीपार में नर्मदा घाट पर स्टॉक की गई रेत जब्त, तीन के विरुद्ध प्रकरण हुआ दर्ज
जबलपुर। राजस्व, पुलिस के संयुक्त दल ने ग्राम बहोरीपार में नर्मदा घाट पर निरीक्षण की कार्रवाई की। इस दौरान घाट पर अवैध रूप से भंडारित करीब 4 हाइवा रेत को जब्त कर जेसीबी की सहायता से वापस नदी में प्रवाहित किया गया। तहसीलदार रविंद्र पटेल व थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे द्वारा बताया की गई रेत का अवैध उत्खनन करने वाले तीन व्यक्तियों अशोक बर्मन, अंकित बर्मन और राक