गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित घघसरा नगर पंचायत के हड़ही चौराहे पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ठर्रापार में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान सहजनवा के भगौरा निवासी 25 वर्षीय पवन के रूप में हुई है।