गाण्डेय: गिरिडीह के खावा पंचायत सुंदरटांड़ गांव में सलारे अखाड़ा अंजुमन कमिटी के सौजन्य से नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 29, 2026
गिरिडीह के खावा पंचायत अंतर्गत सुंदरटांड़ गांव में सलारे अखाड़ा अंजुमन कमिटी के सौजन्य से रविवार देर रात से सोमवार सुबह करीब 3 बजे तक नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अखाड़ा प्रतियोगिता आस-पास के विभिन्न गांव के अखाड़ा समिति सदस्यों ने अपने आकर्षक करतब का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।