गम्हरिया: गम्हरिया में महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
गम्हरिया प्रखंड के कायस्थ टोला में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सत्संग स्थल से विभिन्न चौकों का भ्रमण करते हुए वापस लौटी। श्रद्धालुओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, महर्षि मेंही का नाम रहेगा” जैसे जयघोष लगाए। रथ पर सजी महर्षि मेंही की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही।