रायगढ़: मानसून ने रायगढ़ में दी धमाकेदार दस्तक, तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मानसून ने धमाकेदार दस्तक दे दी है,जिसके बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है। इस झमाझम बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है।बारिश के कारण अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है,जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है।