प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के हथुनिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत ₹1.12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत की गई, जिसमें तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हथुनिया थाना पुल