परसिया: मयूर वन में कोयला खदान का बोर हुआ चालू
जंगल मे ंलौटी रौनक, तालाब भरा, फिर छाई हरियाली
परासिया के वार्ड क्रमांक तेरह और चौदह से लगे मयूर वन में कोयला खदान के बोर से फिर पानी आना शुरू हो गया है। खदान में छत ढहने से बोर से पानी आना बंद हो गया था। पच्चीस दिनों के बाद पानी आने से जंगल में रौनक लौट आई। शुक्रवार को दस बजे स्थानीय निवासियो ने कहा कि कोयला खदान आगे बढ रही है। एक नया बोर मयूर वन में किया जाना आवश्यक है।