गौतम बुद्ध नगर: ट्रैफिक सिग्नल पर कार खड़ी कर बीयर लेने गया चालक, ग्रीन सिग्नल पर लगा जाम, नोएडा पुलिस ने किया ₹2500 का चालान
नोएडा में बीयर पीने का ऐसा चस्का लगा कि एक युवक ने ट्रैफिक सिग्नल की परवाह भी नहीं की। सिग्नल पर कार खड़ी करके वो बीयर लेने दुकान पर चला गया। इस बीच सिग्नल ग्रीन हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार का ₹2500 का चालान कर दिया है।