बल्लबगढ़: नेशनल हाईवे स्थित सीकरी से क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने डंपर कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
डंपर चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी का नाम लखपत निवासी गांव अमृतपुर जिला एटा उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी शराब पीने का आदी है और नशे की पूर्ति व होली पर पैसे खर्च करने के लालच में आकर उसने डंपर चोरी किया था। लेकिन गाड़ी को जब यूपी मे नहीं बेच पाया तो गाड़ी को कटवाने के लिए मेवात ले जा रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।