बल्लबगढ़: सेक्टर 4 से क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने अवैध देसी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम आकाश है। जिसकी उम्र 19 साल बताई गई है और आरोपी प्रेम नगर की झुग्गी सेक्टर 4 का रहने वाला बताया गया है। आरोपी देसी कट्टा पलवल में किसी व्यक्ति से ₹2000 में अपने शौक के लिए खरीद कर लाया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।