बल्लबगढ़: चंडीगढ़ में नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने पंडित मूलचंद शर्मा ने अपने कार्यालय पहुंचकर संभाला पदभार
बता दे कि नायब सिंह सैनी सरकार में बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा को उद्योग श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व चुनाव विभाग का मंत्रालय मिला है। जिसका आज उन्होंने चंडीगढ़ सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया।