बल्लबगढ़: बीके चौक पर एंटी स्मोक वाहन चालक के साथ छोटा हाथी सवारी युवक ने की हाथापाई, पुलिस ने कराया बीच बचाव
फरीदाबाद जिला अस्पताल के समीप बीके चौक पर बेहद व्यस्त ट्रैफिक के दौरान आज एक छोटा हाथी सवार युवक ने नगर निगम फरीदाबाद के एंटी स्मोक वाहन चालक के साथ हाथापाई की घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का बीच बचाव कराया। वहीं इस मौके पर तमाशबीन लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी यहां जमा हो गई।