ललितपुर: तेरई फाटक पर वेल्डिंग करते समय कंटेनर में लगी आग, लाखों रुपये की चॉकलेट जलकर खाक, 3 लोग झुलसे, सड़क पर लगा जाम
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के तेरई फाटक चौराहे पर हाईवे 44 पर वेल्डिंग करवाते समय एक कंटेनर में भीषण आग लग गई उक्त मामले में बताया गया लाखों रुपया की चॉकलेट जलकर खाक हो गई और पर चालक परिचालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है,जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उन्हें झांसी रेफर किया गया है,मामले में आगे की कारवाई जारी है।