गम्हरिया: मखाना खेत की रखवाली करने गए 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिवार में मातम
गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव में 16 वर्षीय करण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। करण मखाना खेत में लगी मोटर की रखवाली करने गया था। रात में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।