बांदा: मऊहर धुंधपुर गांव में 4.5 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने बेरहमी से काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Dec 12, 2025 जिला हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊहर धुंधपुर गांव में साढ़े 4 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने बेरहमी से काटा है। गंभीर हालत में परिजनों नें बच्ची को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों के द्वारा बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।