बांदा: जसईपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 12, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसईपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदा गांव का निवासी है। वही टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।