मथुरा: चाय बनाने के लिए अदरक निकाल रहे युवक को सांप ने डसा, मच गया हड़कंप
राधा कृष्ण वाटिका कॉलोनी में रहने वाला इरफान रोज की तरह सुबह की चाय बनाने की तैयारी कर रहा था. वह रसोई में गया और जैसे ही उसने फ्रिज का दरवाजा खोलकर अंदर से अदरक निकालने की कोशिश की, वैसे ही फ्रिज के ठीक नीचे छिपे बैठे एक सांप ने फुफकार मारते हुए डस लिया सांप के काटते ही इरफान चीख पड़ा. घर के अंदर सांप देखकर पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई